धनबाद, मार्च 1 -- महुदा मोड़ स्थित पुना महतो स्मारक उच्च विद्यालय में शनिवार को वार्षिक खेलकूद सह पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें छात्रों के बीच सौ मीटर रेस, 200 मीटर रेस, गोली चम्मच रेस, बोरा रेस, बॉलीबॉल, योगा, चेस, कबड्डी, जलेबी रेस, बैलून रेस, स्लो साइकिल रेस, बैडमिंटन, मेढक रेस, थ्री लेग रेस आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंत में सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय के सचिव सह पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो ने कहा कि खेल बच्चों को शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के साथ साथ आत्मविश्वास, टीम भावना और अनुशासन भी विकसित करता है। अंत में प्रधानाचार्य गौरव कुमार सिन्हा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया। मौके पर प्रधानाध्यापक गौरव कुमार सिन्हा, 2 उवि के प्राचार्य हेम...