भभुआ, अप्रैल 30 -- टोड़ी गांव के श्रीराम जानकी खेल मैदान में आयोजित हुआ मैच आज भगवानपुर और पसाईं टीम के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा (युवा पेज) भगवानपुर, एक संवाददाता।

स्व. हरिशंकर सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भगवानपुर-हनुमानघाट पथ में टोड़ी गांव के श्रीराम जानकी खेल मैदान में रामपुर के पुनाव और भगवानपुर के रामगढ़ क्रिकेट क्लब के बीच स्व. हरिशंकर सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-1 का उद्घाटन मैच खेला गया, जिसमें पुनाव की टीम ने रामगढ़ की टीम को 51 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। पुनाव की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 10 ओवर में 206 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामगढ़ की टीम 7 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। इस मैच में पुनाव की टीम की ओर से धुआंधार पारी खेलने वाले प्रियांशु दुबे (1...