चतरा, मई 15 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल के पुनर्वास स्थल शहरों की भांति विकसित होगा। मगध के पुनर्वास स्थल हुरहुरूआ और ओजा टोला में सर्वांगीण विकास पर सीसीएल 50 करोड़ की योजना बना रही है। इसके लिए प्रबंधन विस्थापित परिवार के साथ बैठक कर योजनाओं का चयन करेगी। उक्त बातें मगध के परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार ने हिन्दुस्तान के साथ अनौपचारिक बातचीत में कही। परियोजना ने प्रभावित और विस्थापितों गांव और ग्रामीणों के वर्तमान, भूत और भविष्य के रुप रेखा को रेखांकित करते हुए बताया कि जो परिवार अपना आशियाना छोड़ेगा उसे नये घर जाने मे खुशी और गर्व महसूस हो ऐसा पुनर्वास स्थल को विकसित करेंगे। यह भी पढ़ें- विस्थापित परिवार को सीसीएल देगी पांच डिसमिल जमीन और छह लाख क्षतिपूर्ति बताया गया कि सीसीएल के आर एण्ड आर से इतनी बड़ी राशि खर्च होगी। इसमें मैरेज हाल...