सराईकेला, जून 24 -- राजनगर प्रखंड के केशरगाडिया से जोलडीहा, बीटा गांव, बिश्रामपुर, झलक पुनर्वास स्थल होते हुए बड़ा गिद्धि से राजाबासा तक बन रही सड़क निर्माण योजना विवादों में घिर गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि झलक स्थित विस्थापितों के पुनर्वास स्थल में कुछ समय पहले बनी मजबूत और नई ढलाई सड़क पर फिर से ढलाई का कार्य कराया जा रहा है। उनका कहना है कि सड़क की स्थिति अभी भी अच्छी है, फिर भी लाखों रुपये खर्च कर दोबारा निर्माण कराया जाना सरकारी राशि के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार की ओर संकेत करता है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि नई ढलाई की स्वीकृति किस आधार पर दी गई और क्या इसके लिए कोई तकनीकी सर्वे कराया गया था। लोगों ने जिला प्रशासन एवं पथ निर्माण विभाग से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और खराब सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता देने की मांग की ह...