आदित्यपुर, जुलाई 25 -- चांडिल, संवाददाता। स्वर्णरेखा परियोजना कार्यालय, आदित्यपुर में विधायक सविता महतो एवं प्रशासक सह जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन की मौजूदगी में स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना के भू-अर्जन एवं पुनर्वास से संबंधित बैठक हुई। बैठक में भू-अर्जन, पुनर्वास एवं विस्थापितों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों की समीक्षा की गई। विधायक सविता महतो ने पुनर्वास स्थलों पर अवैध कब्जा को हटाकर विस्थापितों को भू-खंड आवंटित करने को कहा। वर्षों से लंबित पुनर्वास, मुआवजा, भू-अर्जन, रोजगार एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान करने को कही। विधायक ने कहा कि 116 विस्थापित गांवों में विकास पुस्तिका एवं पुनर्वास अनुदान के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए। यह भी पढ़ें- चांडिल डैम विस्थापितों को मिलेगा पुनर्वास कार्ड व मुआवजा परिय...