पुनर्वास व मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सीआईएल व बीसीसीएल अधिकारियों का किया घेराव
धनबाद, अप्रैल 1 -- कतरास, प्रतिनिधि। सोनारडीह ओपी क्षेत्र के डेंजरजोन घोषित टंडाबारी बस्ती में हुए भीषण भू-धसान के दूसरे दिन बुधवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। दरार पड़े घरों को हटाने के लिए बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से जेसीबी मशीन पहुंचते ही ग्रामीण मशीन के आगे खड़े होकर विरोध करने लगे और पहले पुनर्वास व मुआवजा देने की मांग की। तीन लोगों की मौत के बाद पूरे टंडाबारी बस्ती में मातम और आक्रोश का माहौल है। घटनास्थल को लाल फीता से घेरकर बैरिकेडिंग कर दी गई है। भयभीत ग्रामीण रात से ही घर छोड़कर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं, जबकि कई परिवार अपने रिश्तेदारों के घर चले गए हैं।घटनास्थल पर पहुंचे सीआईएल डीटी अच्युत घटोत्कर, बीसीसीएल डीटी संजय कुमार सिंह समेत अधिकारियों का ग्रामीणों ने घेराव कर नारेबाजी की। इस दौरान जीएम वी. विजय कुमार के वाहन पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.