लखनऊ, जून 16 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में संचालित विभिन्न स्नातक, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जून कर दी है। यह जानकारी प्रवेश निदेशक प्रो अनामिका चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित थी, जिसे अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया गया है। प्रो. अनामिका चौधरी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें स्नातक स्तर के कई व्यावसा...