लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ। डॉ. शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट विचार प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इसमें ऋचा पाण्डेय को प्रथम, निधि राठौर को द्वितीय और अंजली गुप्ता को तृतीय स्थान मिला। इन्हें प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मान्सी यादव, सुमित्रा और ज्योति शर्मा को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस मौके पर शिक्षिका डॉ. शैलजा सिंह,डॉ. विजय कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...