लखनऊ, जून 22 -- डॉ.शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख 27 जून तक बढ़ा दी है। प्रवेश निदेशक प्रो. अनामिका चौधरी के मुताबिक सीयूईटी पीजी व नॉन सीयूईटी के तहत प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया 20 मई से चालू है। पूर्व तय अंतिम तारीख को 20 से बढ़ाकर 27 जून कर दिया है। कुलपति प्रो. संजय सिंह ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करणे की अपील की है। विवि में अलग-अलग पाठ्यक्रमों में पीजी की 1077 सीटें हैं।प्रवेश निदेशक ने बताया कि एमए हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र एवं शिक्षा और एमएससी रसायन विज्ञान, भौतिकी, सांख्यिकी, माइक्रोबायोलॉजी एवं सूचना प्रौद्योगिकी, एवं एमएसडब्ल्यू, एमकॉम, एमबीए, ...