लखनऊ, दिसम्बर 7 -- डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थी अब मुफ्त सीयूईटी, सीटेट और यूजीसी नेट की कोचिंग कर सकेंगे। विवि में भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से पीएमदक्ष निःशुल्क कोचिंग का संचालन किया जाना है। इस संबंध में कोचिंग के नोडल अधिकारी डॉ. शशि सौरभ ने सूचना जारी कर जानकारी दी है। उनका कहना है कि विवि में संचालित अनेक कोर्सों में अंतिम वर्ष के कोचिंग करने के इच्छुक दिव्यांग विद्यार्थी 12 दिसंबर तक ऑफलाइन आवेदन प्रारुप भर सकते हैं। प्रारुप विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। फॉर्म भरकर प्रशासनिक भवन के भूतल स्थित कक्ष संख्या एक में जमा करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.