पुनर्वास विवि के छात्रों को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण, दिव्यांगजनों के लिए विकसित होंगे नए उत्पाद
लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। डॉ. शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए अब रोजगार, शोध और नवाचार के नए अवसर खुलेंगे। विश्वविद्यालय और फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) फुरसतगंज के बीच हुए अनुबंध हुआ है। इस एमओयू के तहत छात्रों को उद्योग से जुड़ी शिक्षा, शोध परियोजनाओं और आधुनिक तकनीकों पर काम करने का मौका मिलेगा। दोनों संस्थान मिलकर ऑर्थोटिक्स, प्रोस्थेटिक्स, फुटवियर, फैशन और रिटेल के क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियां एवं साथ मिलकर अनुसंधान परियोजनाएं संचालित करेंगे। एमओयू पर एफडीडीआई के कार्यकारी निदेशक सुनील कुमार द्विवेदी और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह ने हस्ताक्षर किए। इस सहयोग के माध्यम से विद्यार्थियों को विशेषज्ञ संकायों के मार्गदर्शन में रिसर्च, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.