लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डॉ.शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की छात्रा संजना कुमारी ने चेक पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है।चेक गणराज्य में 14 से 19 अप्रैल के बीच आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बीबीए की छात्रा संजना ने एसएल-03 वर्ग में भाग लेते हुए कड़े मुकाबलों के बीच शानदार खेल का प्रदर्शन किया। एकल स्पर्धा में कांस्य पदक और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विश्वविद्यालय पहुंची संजना का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। विवि के कुलपति प्रो.संजय सिंह, क्रीड़ा एवं योग प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. पी राजीवनयन समेत शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्त...