वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी। मानवाधिकार जन निगरानी समिति/पीपुल्स विजिलेंस कमेटी ऑन ह्यूमन राइट्स और जन मित्र न्यास की ओर से मंगलवार को पराड़कर स्मृति भवन में सर्वाइवर एलायंस मीटिंग 2026 हुई। उदय प्रताप कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष मुख्य अतिथि डॉ. परमेन्द्र सिंह ने छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए डॉ. लोहिया की याद दिलाई। वरिष्ठ पत्रकार विजय विनीत ने घसिया बस्ती से ही रहे पलायन और आजीविका के संकट की कहानी सुनाई। डॉ. लेनिन रघुवंशी ने 1860 के दशक में बने पुलिस कानून की आलोचना करते हुए पुलिस कमीशन की सिफारिशें लागू करने की मांग की। संतोष उपाध्याय ने अनूप चौधरी और वरिष्ठ पत्रकार सुशील त्रिपाठी की विरासत को याद किया। इदरीस ने बुनकरों की समस्याएं उठाईं। वरिष्ठ पत्रकार एके लारी और अजय राय ने सुशील त्रिपाठी के काम और उनके महत्व पर विस्तार से बात...