हल्द्वानी, अप्रैल 1 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता वनभूलपुरा के प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए 20 मार्च से चल रहे शिविर बुधवार को संपन्न हो गए। छह स्थानों पर लगे शिविरों में कुल 6939 प्रभावितों ने फॉर्म जमा कराए। छूटे लोगों के फॉर्म जमा करने को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक और मौका दिया है। वे दो और 4 अप्रैल को नगर निगम दफ्तर में फॉर्म जमा कर सकेंगे।छह स्थानों पर लगे शिविरों में बुधवार शाम तक फॉर्म जमा करने वाले लोगों की संख्या 6939 तक पहुंची। प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार मणि ने टीम के साथ पहुंचकर शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सर्वे के मुताबिक 5300 प्रभावित परिवारों का आंकड़ा जुटाया गया था। इसके मुकाबले अब तक 6939 प्रभावित परिवारों के फॉर्म जमा किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि गलत फॉर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.