जामताड़ा, फरवरी 11 -- पुनर्गठित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन नाला,प्रतिनिधि। पुनर्गठित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) 2022-2026 के तहत बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में मुखिया, पंचायत सचिव एवं स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चार दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिन समन्वयक तरुण हेम्ब्रम ने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को गहन प्रशिक्षण के माध्यम से पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) को मजबूत करने के लक्ष्य की जानकारी दी। बताया गया कि झारखंड में आरजीएसए (राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान) प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों (मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य) की क्षमता बढ़ाकर शासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। इसमें ई-पंचायत, सतत...