लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम सदन की बैठक में रविवार को पुनरीक्षित बजट को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी पार्षदों ने आरोप लगाया कि बजट को सदन में विधिवत प्रस्तुत किए बिना ही पास करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जो नियमों के सरासर खिलाफ है। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस छिड़ गई और सदन का माहौल गरमा गया। सपा पार्षद सैयद यावर हुसैन 'रेशू' ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि जब पुनरीक्षित बजट सदन में रखा ही नहीं गया, तो उसे पास कैसे किया जा सकता है। इस मुद्दे पर सदन में तीखी बहस छिड़ गई और माहौल गरमा गया। हंगामे के दौरान कांग्रेस की ममता चौधरी, मुकेश सिंह चौहान और भाजपा पार्षद अनुराग मिश्रा 'अन्नू' के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रह...