लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण को सम्मिलित न किए जाने और सातवें वेतन आयोग की भांति पेंशन पुनरीक्षण का लाभ दिए जाने, कोरोना काल के दौरान 18 महीने के अवशिष्ट महंगाई भत्ते का भुगतान करने सहित अन्य मांगों को लेकर पेंशनर्स कल्याण संस्था ज्ञापन सौंपेगी। जिला मंत्री नरेश चन्द वर्मा ने बताया कि पेंशन राशिकरण की कटौती 11वर्ष किए जाने, पेंशनरों को 65,70 व 75, वर्ष की आयु पर 5, 10 व 15 प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान किए जाने आदि समस्याओं को लेकर 24 सितम्बर को प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। उन्होंने संगठन सदस्यों व पदाधिकारियों से समय 11 बजे पेंशनर्स भवन में पहुंचने की अपील की है। यह भी पढ़ें- 24 सितंबर को प्रधानमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन पेंशनर यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पेंशनरों में चिकित्सा प्रतिपूर्...