पटना, अप्रैल 11 -- पुनपुन थाना क्षेत्र के केला बगान रोड़ में शुक्रवार दोपहर में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से 2.75 लाख झपटकर फरार हो गये। अलाउद्दीनचक स्थित टीचर कॉलोनी निवासी लीलावती देवी पीएनबी में नकदी जता नहीं जमा होने के कारण पैदल घर लौट रही थी। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जमीन बेचने के बाद रुपये मिले थे। बैग में रखकर रुपये बैक में जामा करने गई थी। पर बहुत दिनों से जमा-निकासी नहीं होने के कारण खाता बंद था। इसके बाद वापस घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से धक्का देकर गिरा दिया और रुपये लेकर फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान पर दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...