पटना, दिसम्बर 17 -- पुनपुन नदी घाट पर एक माह तक चलने वाला अंतरराष्ट्रीय पौष खरमास मेले का शुभारंभ मंगलवार को हो गया। उद्धाटन विधायक श्याम रजक, एसडीओ अभिषेक कुमार, प्रखंड प्रमुख गुड़िया कुमारी और मुख्य पार्षद रितेश कुमार ने किया। विधायक श्याम रजक ने कहा कि पुनपुन में देश-विदेश के हजारों लोग अपने पितरों की मोक्ष के लिये पिंडदान करने आते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिये किये गये इंतजाम के प्रति संतोष प्रकट किया। उन्होंने खरमास मेले के स्वरूप को और विस्तार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 20 वर्ष पहले और आज के पुनपुन में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। धर्म में आस्था पर विश्वास रखने वाले श्रद्धालु पिंडदान करने के लिए पुनपुन नदी घाट पर आते हैं। वहीं, एसडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि मेले में आने वाले पिंडदानियों की हर मूलभूत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.