जहानाबाद, फरवरी 26 -- किंजर, एक संवाददाता। पुनपुन नदी में ग्रामीणों ने एक शव देखा और इसकी सूचना किंजर थाना को दी। सूचना पाकर किंजर थाना अध्यक्ष सिमरन राज एवं एएसआई शशि कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ उक्त नदी घाट पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल अरवल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान झल्लू मांझी ग्राम भाने पाकड़ थाना कुर्था के रूप में हुई है। वहीं मृतक के पुत्र ने बताया कि मृतक की भगिनी की शादी हेलालपुर गांव में ही है। मृतक दो दिन पूर्व हेलालपुर में आए हुए थे। नदी तट पर हाथ पैर धोने के क्रम में पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए और उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को ग्रामीणों के सहयोग से पानी से बाहर निकाला और उसकी पहचान हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.