पुनपुन नदी में बराज निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
जहानाबाद, अगस्त 28 -- कुर्था, निज संवाददाता। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले पंतीत वियर के पास पुनपुन नदी में बराज निर्माण की मांग को लेकर 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है। किसानों का कहना है कि बराज नहीं बनने से सिंचाई के अभाव में हर वर्ष फसल उत्पादन प्रभावित हो रहा है और किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। समिति ने सरकार से पंतीत वियर को बराज में बदलने की मांग की है, ताकि पुनपुन नदी के पानी को रोककर अरवल, जहानाबाद और पटना जिले के बड़े भू-भाग की सिंचाई की जा सके। समिति के अनुसार यह मांग वर्षों पुरानी है और शहीद जगदेव बाबू के समय से उठाई जाती रही है। धरना में प्रदेश अध्यक्ष सिद्धनाथ कुमार, सतीश सिंह, रामजी दास, रामचंद्र सिंह, कारू यादव, जमींदर कुमार, संगठन अध्यक्ष मंनजय कुमार समेत कई किसान शामिल हुए। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.