पलामू, अप्रैल 20 -- हरिहरगंज।‌ पिपरा प्रखंड के सरैया पंचायत अंतर्गत पुनपुन उद्गम स्थल कुंड पर चल रहे मां अष्टभुजी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान सह शतचंडी महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को यज्ञशाला परिक्रमा में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। समिति के अध्यक्ष डॉ रविकांत तिवारी, उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने महायज्ञ में आए बिहार के औरंगाबाद जिला के टंडवा थाना प्रभारी सहित कई अतिथियों का स्वागत किया। प्रवचन और रासलीला देखने के लिए भी लोगों की काफी भीड़ जुट रही है। पुनपुन उद्गम स्थल झारखंड, बिहार सीमा पर स्थित है जिसके कारण दोनों राज्यों के कई गांव के लोग बड़ी संख्या में यज्ञ में आ रहे है। यह भी पढ़ें- सरैया में मां अष्टभुजी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान सह शतचंडी महायज्ञ उमड़े श्रद्धालु विकास तिवारी ने बताया कि महायज्ञ में आ रहे साधु संतों...