पलामू, मार्च 9 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि।‌ पिपरा प्रखंड के सरैया पंचायत अंतर्गत पुनपुन उद्गम स्थल कुंड पर अष्टभुजी मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सत्यचंडी महायज्ञ का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया है। संत जीयर स्वामी जी के नेतृत्व में महायज्ञ एवं मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न होगा। कुंड पर पुनपुन उद्गम स्थल विकास समिति के अध्यक्ष डॉ रविकांत तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक कर 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक महायज्ञ के आयोजन कराने का निर्णय लिया गया है। रविकांत तिवारी ने बताया कि अष्टभुजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है, संत जीयर स्वामी जी के नेतृत्व में महायज्ञ का आयोजन किया गया है एवं मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होगा। कार्यक्रम को लेकर पूरे पूर...