पलामू, अप्रैल 24 -- हरिहरगंज। पिपरा प्रखंड के सरैया पंचायत अंतर्गत पुनपुन उद्गम स्थल कुंड पर शुक्रवार को मां अष्टभुजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति हुआ। गुरुवार की रात में जीयर स्वामी जी महाराज के प्रवचन सुनने के लिए जन सैलाब उमड़ गया। जीयर स्वामी ने कहा कि पुनपुन उद्गम स्थल कुंड की चर्चा कई शहरों में होती है। पुनपुन नदी कुंड से निकली है। उन्होंने कहा कि नदी का मतलब क्या होता है। नदी का मतलब नदी भक्ति का सूचक होता है,‌ नदी प्रेम का सूचक होता है। नदी धर्म का सूचक होता है। पुनपुन उद्गम स्थल विकास समिति के अध्यक्ष डॉ रविकांत तिवारी और उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि 18 अप्रैल से चल रहे महायज्ञ का पूर्णाहुति शुक्रवार को हो गया है। महायज्ञ में झारखंड, बिहार सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए आए...