गाजीपुर, मार्च 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को अभियोजन की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा प्रयास पीड़ित को न्याय दिलाना होना चाहिए। जिलाधिकारी ने जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) तथा लोक अभियोजकों को निर्देशित किया कि रिहा हुए अभियुक्तों के वादों की पुनः विधिवत समीक्षा कर ले। यदि पुनः अपील किया जाना शासकीय हित में हो तो पुनः अपील का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करे। इस दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि सत्र न्यायालय में कुल 27 वाद निस्तारित हुए जिसमें से 10 में सजा हुई, 15 वाद में अभियुक्त रिहा हुए। 13 वाद में अभियुक्त पक्षद्रोहिता के कारण रिहा हुए। 605 वारण्ट निर्गत हुए जिसके सापेक्षा 502 वारण्ट तामिल हुए तथा 414 गवाह उपस्थित हुए जिसमें से 394 गवाह परीक्षित हुए तथ...