पुन:प्रेषित-धनवार प्रखंड में अवैध खनन का बढ़ता दायरा, खतरे में प्राकृतिक संपदा
गिरडीह, मई 24 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। अनुमंडल के धनवार प्रखंड अंतर्गत करगाली, धर्मपुर, लकठाही, गलवाती और भुतहा पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों अवैध खनन का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। कोयला, अभ्रक और पत्थर के बाद अब खनन माफियाओं की नजर क्षेत्र की कंकड़ीली पहाड़ियों और मोरम (मिट्टी) भंडारों पर टिक गई है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बिहार, कोडरमा और स्थानीय माफियाओं की मिलीभगत से वर्षों से बड़े पैमाने पर यह अवैध खेल चल रहा है, जिससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। अवैध खनन के कारण क्षेत्र का पर्यावरणीय संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है। पहाड़ों की अंधाधुंध कटाई से उड़नेवाली धूल ने वायु प्रदूषण बढ़ा दिया है। धान के खेतों में मोरम और मिट्टी फैलने से कृषि भूमि बंजर हो रही है। इसके अलावा, भारी वाहनों के परिचालन से ग्रामीण सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.