भागलपुर, जनवरी 20 -- प्रखंड की सिंहपुर पश्चिम पंचायत के नवटोलिया 10 नंबर वार्ड में पिता और माता को कलयुगी पुत्र ने सोमवार की सुबह खंभे में बांधकर मारपीट की। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, पुत्र और पिता दोनों की दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण बराबर मारपीट होती रहती है। पांच-छह दिन पहले उसने अपनी मां का पैर तोड़ दिया था। माता-पिता दोनों 70 वर्ष पार के हैं और घर की आर्थिक हालत भी ठीक नहीं है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी पहले ही दर्ज हो चुकी है। शांति बनाए रखने के लिए पुलिस गश्ती टीम नियमित रूप से वहां जाती है। स्थानीय समाज के साथ बैठकर इस समस्या का निदान निकाला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.