मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के मड़वन भोज वार्ड 12 में एक अप्रैल की रात करीब 12 बजे पुत्र ने मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में महिला को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले को लेकर जख्मी जलेश्वरी देवी के पति राजेंद्र साह ने शुक्रवार को करजा थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें पुत्र राकेश कुमार को आरोपित किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। राजेंद्र साह ने पुलिस को बताया कि एक अप्रैल की रात परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। इसी दौरान पुत्र राकेश साह ने पत्नी से गाली-गलौज की। मना करने पर जलेश्वरी देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसे अधमरा कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के पहुंचने पर पत्नी की जान बची। इसके बाद सामुदायिक स्वास्...