गाजीपुर, मई 7 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम सवास निवासी संजय राय ने अपने बेटे राहुल राय के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है। वादी संजय राय ने अपनी तहरीर में बताया कि उनके बेटे राहुल राय ने किसी बात को लेकर कहासुनी की। इसके बाद उसने गाली-गलौज की, लाठी-डंडों से मारपीट किया और जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ पन्नेलाल यादव ने बताया कि शिकायतकर्ता संजय राय पुत्र स्व. जयनारायन राय का मेडिकल कराया गया है। उनकी तहरीर के आधार पर उनके बेटे राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.