बिजनौर, अप्रैल 25 -- नूरपुर। मौहल्ला शहीदनगर निवासी शिवकुमार ने अपने पुत्र नमित पर जानलेवा हमलाकर गम्भीर कर देने की घटना दस दिन बाद थाने में रिपार्ट दर्ज कराई है। गुरुवार शाम को मौहल्ला शहीदनगर निवासी शिवकुमार पुत्र विक्रम सिंह ने रिपार्ट दर्ज कराई कि 14 अप्रैल की रात लगभग आठ बजे उसका पुत्र नमित चौहान अपने दोस्त सागर शर्मा पुत्र योगेन्द्र शर्मा के साथ स्कूटी से बिजनौर रोड पर जा रहे थे। ईरानी चाय कैफे एवं पराग डेयरी के सामने प्रिंस पुत्र जितेन्द्र सिह तथा दो अन्य व्यक्ति जिन्हे नाम द्वारा नही पहचानता। उनके द्वारा रोकने पर वह उन से बात कर ही रहा था तभी पीछे से दो कार आकर रुकी जिनमें सवार होकर आए आधा दर्जन से अधिक युवको द्वारा गाली गलौच करते हुये लाठी डन्डे से मारना पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन में से एक यूवक ने जाने से मारने की नीयत...