बगहा, अप्रैल 18 -- बगहा, हमारे संवाददाता। चौतररवा थाना क्षेत्र की सिसवा बसंतपुर पंचायत के बसंतपुर के पिता मो. आलम ने पुत्र मो. शाहिद को बचाने के लिए हिन्दी फिल्म 'दृश्यम' स्टाइल में बहू की लाश छिपा दी। पुलिसिया जांच व दबिस के बाद पिता की निशानदेही पर लाश बरामद कर लिया गया। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेन्द्र मिश्र की कोर्ट में मामले में स्पीडी ट्रायल शुरू किया गया है। अपर लोक अभियोजक जितेन्द्र भारती ने बताया कि चौतरवा थाना कांड संख्या में 156/24 में शीघ्र ही फैसला आ सकता है। उन्होंने बताया कि झारखंड के धनबाद के जोरापोखर की नजमा खातून ने अपनी बेटी रोजी प्रवीन की हत्या की एफआईआर दर्ज करायी थी। इसमें उसने अपने दामाद मो शाहिद, समधी मो आलम व समधन को आरोपित किया था। उसने दहेज के लिए पुत्री की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिसिया दबिस पड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.