मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासिनी ललिता शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपकर अपने बेटे आयुष शुक्ला पुत्र भूषण चन्द्र शुक्ला पर धारदार हथियारों से हमला करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि बीते 24 अप्रैल की सुबह दस बजे पड़ोसी ऋषि पाण्डेय उर्फ नन्हें पुत्र तारकेश्वर पाण्डेय, ममता पत्नी ऋषि उर्फ नन्हें पाण्डेय, संजू देवी पत्नी स्व. छोटे पाण्डेय, मुस्कान, आकाश पाण्डेय, आयुष पाण्डेय पुत्र स्व. छोटे पाण्डेय ने पुरानी रंजिश में लामबंद होकर घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने 20 वर्षीय आयुष शुक्ला को लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से मारकर अधमरा कर दिए। पिटाई से आयुष बेहोश हो गया। चीख पुकार सुनकर माता ललिता बीच-बचाव करने पहुंची तो हमलावरों ने उन्...