जमुई, मई 4 -- जमुई । निज संवाददाता जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत लखन कियारी गांव में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि सोनो थाना के चौकीदार इंद्रदेव पासवान अपने पुत्र व अन्य परिवार वालों के साथ मिलकर गुड्डू बरनवाल उर्फ़ गोपाल की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान ईट से मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी सोनो थाना की पुलिस को दी गई। उसके बाद सोमवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल गुड्डू बरनवाल उर्फ़ गोपाल ने मारपीट का आरोप सोनो थाना के चौकीदार इंद्रदेव पासवान और उनके पुत्र अभिषेक पासवान, आलोक पासवान और भतीजा संदीप पासवान सहित अन्य लोगों पर लगाया है। घायल गुड्डू बरनवाल उर्फ़ गोपाल बरनवाल ने बताया कि उनके पिता जगन्नाथ प्रसाद बरनवाल और भाई संतोष बरनवाल पर पुराना दहेज प्रथा का मामला चल रहा था जिसको लेकर दोनों का बे...