समस्तीपुर, मई 27 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के खदियाही वार्ड 7 निवासी रामबली पंडित ने अपने पुत्र के लापता होने पर स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है। जिसमें बताया है कि मेरा बड़ा पुत्र चंदन कुमार का दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह 12 मई की संध्या घर से कहीं निकल गया। जिसका अभी तक कोई अता-पता नहीं है। अपने स्तर से काफी खोजबीन की परंतु पता नहीं चला। वह घर से कहीं नहीं जाता था। कभी कभार अगर निकलता था तो सुरक्षित घर वापस लौट जाता था। यह भी पढ़ें- सहरसा: मानसिक रूप से कमजोर किशोर लापता यह भी पढ़ें- सहरसा : मानसिक रूप से कमजोर किशोर लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...