मोतिहारी, अप्रैल 5 -- मोतिहारी/ हरसिद्धि। परसौना गांव में जहरीली शराब में परीछन माझी के बाद प्रमोद यादव 40 वर्ष की भी जान ले ली। उनका पुत्र अमित कहना है कि थोड़ी सी नासमझी आज पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया। घर में बच्चों की पढ़ाई पर विराम लग गया। अमित ने बताया बुधवार को शराब पी थी। बेचैनी हुई। आंखों की रोशनी जाने लगी। अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मौत हो गयी। मेरा हंसता खिलता परिवार आज मुरझा गया। मृतक के पुत्र अमित कुमार जो पंजाब में रह कर बीबीए की पढ़ाई करता है। दूसरा अजीत कुमार व पुत्री जूही स्थानीय स्कूल में पढ़ाई करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...