सहरसा, दिसम्बर 25 -- पतरघट, एक संवाददाता। पस्तपार थाना अध्यक्ष को आवेदन देते एक पीड़ित पिता ने अपनी पुत्री का अपहरण किये जाने का आरोप लगाते 5 लोगों को नामजद किया है। पामा का एक पीड़ित पिता ने थाना अध्यक्ष को दिये आवेदन में अपने ही मुहल्ले के 5 लोगों पर अपनी बालिग पुत्री का अपहरण किये जाने का आरोप लगाया है। तथा कहे जाने पर गाली गलौज करते मारपीट पर उतारू होने की बात कही है। वहीं केश मुकदमा किये जाने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धम्मकी दिये जाने का भी आरोप लगाया है। इस बावत थाना अध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने कहा कि प्राप्त आवेदन पर पस्तपार थाना कांड संख्या 126/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। लड़की की बरामदगी से मामले की खुलासा होने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...