बोकारो, जनवरी 13 -- चास प्रतिनिधि। यश वी फार यु संस्था की सड़क सुरक्षा सह हेलमेट वितरण शिविर का सोमवार को समापन किया गया। धर्मशाला मोड़, पिंड्राजोरा के आमतल मोड़ में शिविर का आयोजन किया गया। दोनों शिविर में करीब 82 हेलमेट का वितरण किया गया। यश की चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इस दौरान संस्था सदस्यों ने यातायात नियमों को लेकर आमजनों को जागरुक होने की अपील किया। मुख्य अतिथि के रुप में चास डीएसपी प्रवीण कुमार, यातायात डीएसपी सुनील रजवार, चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी,संस्था के संस्थापक मनोज सिंह शामिल रहे। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरुक किया गया। संस्था के संरक्षक मनोज सिंह अपने पुत्र की याद में हर साल की भांति इस वर्ष भी बगैर हेलमेट दो पहिया चलानेवालों को हेलमेट का वितरण किया। इसके साथ ही युवक-युवतियों को हेलमेट पहनकर ही ...