धनबाद, मार्च 16 -- झरिया । झरिया हेटलीबांध निवासी ब्रह्मेश्वर सिंह उर्फ बंटी सिंह के नाबालिक पुत्र अंश सिंह के साथ सिपाही द्वारा मारपीट करने के मामले में पिता ने प्रेस वार्ता कर जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। अंश के पिता ने कहा कि झरिया चार नंबर में शुक्रवार को पुत्र ट्यूशन पढ़कर साईकल से लौट रहा था। चार नंबर में जाम के दौरान तैनात सिपाही निरंजन चौधरी ने बुरी तरह से पिटाई कर घायल कर दिया था। जिससे पुत्र की काफी चोटें लगी है। पुत्र की परीक्षा चल रही है। पिटाई के कारण परीक्षा देने में असमर्थ है। धनबाद एसएसपी व झरिया थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई है। प्रेस वार्ता में पंकज सिंह जीतू साव, सूरज सिंह आदि थे। बताते चले कि झरिया चार नंबर में शुक्रवार की रात जाम लग गया था। झरिया थाना के तैनात सिपाही जाम को हटा रहे थे। आरोप है कि तभी ...