पुत्र का जन्म नहीं देना महिला के मौत का बना कारण, भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
गिरडीह, जुलाई 27 -- रविवार को नवडीहा ओपी पुलिस ने क्षेत्र के अम्बाटांड़ में संदिग्ध परिस्थिति में मृतक महिला के भाई के आवेदन पर कांड़ संख्या 219/25 दर्ज कर मृतका के पति व सौतन को जेल भेज दिया। वहीं सोमवार को महिला के शव को पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुत्र को जन्म नहीं देना बना मौत का कारण, भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप: बरमसिया(परांचीडीह) मृतका गायत्री देवी के भाई पंकज कुमार वर्मा ने महिला के ससुराल वालों पर दहेज के लिए बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।
शादी और दहेज के लिए मांगे गए पैसे ओपी में दिए गए आवेदन के अनुसार पन्द्रह वर्ष पहले उनके बहन की शादी मनोज महतो से हुआ था। शुरुआत में पांच वर्षों तक सबकुछ ठीक-ठाक रहा फिर उनकी बहन दो बच्चियों की मां बनी। इसके बाद पांच लाख दहेज की मांग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.