पुत्री को लेने जा रहे पिता की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
हमीरपुर, जुलाई 7 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कुरारा ब्लाक के कुसमरा गांव से खन्ना थानाक्षेत्र के खम्हरिया जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मंगलवार की सुबह 10 बजे कानपुर-सागर हाईवे के इंगोहटा गांव के पास टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुरारा थानाक्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी 40 वर्षीय अजय पाल सिंह पुत्र रामेश्वर किसी कार्य से खन्ना थानाक्षेत्र के खम्हरिया गांव बाइक से जा रहा था। इंगोहटा बस स्टैंड के पास हाईवे पर पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.