जौनपुर, मई 7 -- डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव के पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री को भगा ले जाने का गांव के ही अज्ञात युवक पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित पिता ने चंदवक थाने में तहरीर देखकर बताया कि गुरुवार को सुबह करीब 4:30 बजे पुत्री घर से कहीं चली गई। मुझे संदेह है कि खुज्झी ग्राम सभा के ही किसी अज्ञात युवक के साथ कहीं चली गई। मैंने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिक दर्ज कर ली गई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज, पांच नामजद यह भी पढ़ें- हापुड़ : युवती को बहला फुसलाकर ले गया युवक, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...