शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- तिलहर। नाबालिग पुत्री को घर से जबरन पकड़ कर ले जाने का आरोप चार लोगों पर लगाते हुए महिला ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि भरखिड़िया गांव के अरविन्द की उसके गांव में ससुराल है। आरोप है कि बीती 17 मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान अरविन्द व उसका चचेरा भाई मुकेश , सूरजपाल व पंकज उसके घर में घुस आए और उसकी बेटी को जबरदस्ती पकडकर ले गये। जानकारी होने पर जब वह उन लोगों के पास अपनी पुत्री को लेने पहुंची तो उन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी और पुत्री को वापस नहीं किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.