हमीरपुर, जुलाई 7 -- बिवांर, संवाददाता। महिला के पुत्री के होने से नाराज पति ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। महिला के 112 नंबर में फोन किए जाने से आई पुलिस उसके पति को हिरासत में लेकर थाना ले आई है। अपनी पुत्री के साथ आई महिला ने ससुरालीजनो सहित पति खिलाफ थाना में तहरीर दी है। जनपद महोबा थाना खन्ना के सिरसी गांव की सरिता पुत्री मूलचंद की शादी 2 साल पहले थाना बिवांर के निवादा गांव के संदीप कुमार पुत्र किशन वर्मा के साथ हुई थी। महिला के दूसरी बार ससुराल में आने पर उसको बदसूरत कहकर ससुरालीजन परेशान करने लगे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: गर्भवती पत्नी से मारपीट का आरोप, पति समेत तीन पर केस जबकि ससुरालीजनों ने उसको देखकर पसंद कर शादी की थी। आए दिन पति संदीप देवर रोहित सास कमलेश उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। महिला के पुत्री को जन्म द...