रांची, मई 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू रोड पहाड़ी टोला इलाके से तीन साल की पुत्री के साथ लापता फूलो देवी का छह दिन बाद भी सुराग नहीं मिला। इस संबंध में महिला फूलो देवी के पति जोहन लकड़ा ने सुखदेवनगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया है कि पत्नी तीन साल की पुत्री के साथ पिछले मंगलवार को आवास से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पत्नी व बच्ची की अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने अंदेशा जाहिर किया है कि कोई युवक महिला को बहला-फुसला कर भगा ले गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...