बांदा, नवम्बर 3 -- बांदा। संवाददाता कमासिन में सायंकाल अपने डेरा से घर आ रही महिला व उसकी पुत्री को बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। तेज रफ्तार बाइक चालक सुवीर निवासी कमासिन ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास कमासिन-दांदौ मार्ग में महिला व उसकी पुत्री को पीछे से टक्कर मार दिया। घायल 40 वर्षीय विमला मिश्रा पत्नी प्रेमनारायण, उनकी पुत्री 11 वर्षीय पुत्री कुल्लू घायल हो गयी। टक्कर में विमला मिश्रा का पैर टूट गया। सिर में गंभीर चोट लगी है। चालक सुवीर भी गिरकर चोटहिल हो गया। आसपास के लोगों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन में भर्ती कराया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. हेमंत बिसेन ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल विमला मिश्रा और सुवीर को बांदा जिला अस्पताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.