औरैया, फरवरी 19 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव बमुरीपुर में पारिवारिक विवाद के चलते पुत्री को समझाने पहुंचे उसके माता-पिता के साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि देवर और देवरानी ने लाठी-डंडों से हमला कर मां-बाप समेत महिला को घायल कर दिया। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बमुरीपुर निवासी सोनम पत्नी शिवपूजन ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका देवर शिवभान और देवरानी कामिनी आए दिन छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। बुधवार शाम उसने फोन कर मायके पक्ष को जानकारी दी तो उसके माता-पिता समझाने के लिए घर आ गए। पीड़िता का आरोप है कि उन्हें देखते ही शिवभान भड़क गया और कामिनी के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उसकी मां गुड्डी घायल हो गईं, जबकि बचाने पहुंचे पिता रामबिहारी...