फिरोजाबाद, मार्च 20 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र में गुरुवार को एक वृद्ध की मौत हो गई। वह अपनी बेटी के यहां रहता था। वह मैनपुरी क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जनपद मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी 85 वर्षीय सोवरन सिंह पुत्र गुलजारी लाल कुछ समय से अपनी पुत्री के घर पर रह रहे थे। उनकी पुत्री सीमा थाना सिरसागंज के गांव चिरहुली गांव में रहती है। उनकी गुरुवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। जिससे कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल आई। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...