पीलीभीत, मार्च 3 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी पुत्री को 31 जनवरी को थाना सुनगढी क्षेत्र के ग्राम उगनपुर निवासी सुनील बहलाकर ले गया था। उसने समाज के कारण पुलिस में शिकायत नहीं की। 10 फरवरी को सुनील अपने पिता गंगाराम की मदद से रात 11 बजे गांव के पास उसकी पुत्री को छोडकर फरार हो गया। उसकी पुत्री ने घर आकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अगले दिन आरोपी ने उसकी पुत्री के फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जिसकी जानकारी रिश्तेदारों के माध्यम से उसको हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.