पीलीभीत, अक्टूबर 5 -- पीलीभीत। पुत्रवधु और ससुराल पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के बल्लभनगर कॉलोनी निवासी एडवोकेट पूजा मौर्य ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि दो अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसके ससुराल पक्ष के लोग घर पर आ गए और गाली गलौच करने लगे। आरोपी पक्ष के लोग दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों में ससुर ओमप्रकाश,सास शारदा,पति धर्मेंद्र कुमार,देवर जितेंद्र शामिल थे। आरोपियों ने मारपीट की और घर से चले गए। आरोपी उसको घर से निकलने का दबाव भी बना रहे हैं। आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इधर दूसरे पक्ष की मोहल्ला नई बस्ती...