कटिहार, मार्च 11 -- कटिहार, एक संवाददाता कोढ़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चरखी मोड़ के समीप मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अपनी पुत्रवधु को बंध्याकरण जा रही सास की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतका की पहचान रौतारा थाना क्षेत्र के चंदवा गांव निवासी 62 वर्षीय सुमित्रा देवी के रूप में हुई है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। घटना बताया जाता है कि सुमित्रा देवी अपने पुत्र मुकेश कुमार की पत्नी लक्ष्मी कुमारी को बंध्याकरण कराने के लिए टोटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा आ रही थीं। इसी दौरान जैसे ही टोटो चरखी मोड़ के पास पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सुमित्रा देवी सड़क किनारे गिर पड़ीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.